Posts

Showing posts with the label Indian

माँ

Image
मेरी प्यारी माँ के नाम , ममतामयी उस प्रीति का न दिख रहा कोई अंत है क्यों न थके , ये न रुके, क्या ये कहीं  कोई संत है | हर कष्ट में भी यूँ हसे , हो सूर्य की जैसे किरण हे माँ तुमको है नमन , ऐ माँ तुमको है नमन || संतान की रक्षा में तो , तू दुर्गा सी विक्राल है परिवार के हर खतरे पर , तू स्वयं ही महाकाल है | मेरे लिए इस विश्व में , तू सर्वशक्तिमान है हे माँ तू महान है , ऐ माँ तू महान है|| जगमगाया जीव का जीवन ,तो कारण तू ही है हो  शिखर पर इंसान जो , उसका भी साधन तू ही है | तेरे बिना अस्तित्व क्या , तू सफलता की सोपान है हे माँ तू एक वरदान है , ऐ माँ तू एक वरदान है || तुझसे मेरा क्या मुकाबला , मुझपर तेरा अधिकार है अक्षर तक तेरी देन है ,तू सरस्वती अवतार है| घर से जो था नाता तेरा आज ऑफिस में भी विद्यमान है हे माँ तू मेरा अभिमान है , ऐ माँ तू मेरा अभिमान है || माता-पिता की रक्षा में हम जी रहे सुरक्षा में सत्य ये सुन लो सभी कृतज्ञ हैं हम सब अभी माता तेरे हर रूप का वंदनवार बारम्बार है हे माँ तेरा आभार है , ऐ माँ तेरा आभार है | मातृ दिवस क...

लो बदला

यह कविता मैंने  १५ फरवरी २०१९ को पुलवामा में हुए कायराना हमले के बाद लिखी थी | इस कविता को लिखते वक्त मेरी आखों में अश्रु थे जिस कारण इस कविता में सुंदरता अथवा रस का आभाव हो सकता है | यह कविता मैंने पूर्णतः भावनाओ से प्रभावित होकर लिखी थी | इतनी गमगीन हूँ  कि कुछ कह नहीं पा रही हूँ इस आराम की जिंदगी में रह नहीं पा रही हूँ | कोई इतना दयालु है कि मेरे चंद खुशनुमा पलों के खातिर मिट गया अपनी यह कृतघ्नता मै सह नहीं पा रही हूँ || हद तो तब हो गयी जब उसने आह तक न कि खुद को मटाने में ख़ुशी ख़ुशी कुर्बान हो गया वो हमको बचाने में| हम कहाँ इस महानता के लायक थे साहब हम तो वो है जो बस लड़ने की वजह ढूंढ़ते थे हर ज़माने में || शायद दशकों बाद आज हमे अपनी एकता का एहसास है तुम्हारा जीवन तो अतुलनीय था ही तुम्हारा बलिदान भी ख़ास है| यदि आज भी तुम्हारा एहसान न चुका पाए हम तो हमारा आक्रोश, क्रोध और जीवन सब बकवास है || आज चमक तुम्हारी इतनी है कि तुमसे नजरें नहीं मिला पा रही हूँ और मै तुम्हारी चरणों की धूल बराबर भी नहीं ये सोचकर अपनी ही नज़रों में गिरती जा रही हूँ | बस अब ...