Posts

Showing posts with the label world

संसार

यह कविता  लिखी गयी थी ९ दिसंबर २०१६ में जब मेरा १०वी के प्री बोर्ड  परीक्षा में एक परीक्षा बहुत ख़राब हुई थी | उस अवसादमय परिस्तिथि यह कविता लिखी थी | आग में तपकर पीला सोना होता है जिंदगी में जो लिखा है वही होना होता है| हर कोई नहीं पा सकता है हर ख़ुशी हर किसी को कई बार तो जिंदगी में रोना होता है || न जाने क्या ये कर्म सिखाते है हमे न जाने क्यों ये प्यार भरी बातें खा जाते है हमे | न जाने कब तक भाग्य का कोप सहना होगा न जाने क्यों असफलता के बुरे ख्याल खा जाते है हमे || एक आईना दिखला दो कोई सत्य का हटा दो आवरण इस जटिल दुनिया पर पड़े असत्य का| कुछ अच्छा होगा, ये ख्वाब छोड़ दो यह खेल नहीं मेहनत का पर हमारे अपने कृत्यों का || आज फिर उदास मन को टोकती हूँ मेरी नहीं है गलती , न जाने किस किस को कोसती हूँ| पर ये हमेशा क्यों याद रखना पड़ता है कि हर वक्त अकेले मै भी न जाने क्या सोचती हूँ||  अब नाम से भी डर लगता है असफलता के न जाने कितनी बार गिरी हूँ डगमगा के | हर बार उठने को सहारा क्यों खोजती हूँ इक बार तो कोशिश करूँ जोर अपना आजमाने के || अब जिंदगी सिखाती है तो ...